Snake Venom Case : ED के Bigg Boss ने यूट्यूबर Elvish Yadav को ऐसा किया टाइट, बाहर निकलते ही मीडिया पर भड़के

लखनऊ। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर, इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीट-2 (Big Boss OTT-2) विनर एल्विश यादव ईडी की पूछताछ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसी साल मार्च के महीने में रेव पार्टीज में सांप के जहर की सप्लाई करने में उनका नाम आया था। तब से वो ईडी के रडार पर हैं। 5 सितंबर को लखनऊ में ईडी ने उनसे 8 घंटे लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद एल्विश काफी तैश में नजर आए। इससे पहले भी ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
पूछताछ के बाद मीडिया से कहा- ‘चिल करो गाइज’
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद जब एल्विश यादव बाहर आए तो उनकी टिप्पणी के लिए मीडियाकर्मी मौजूद थे। शुरू में वो बहुत अक्खड़ अंदाज में नजर आए और मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से कतराते रहे। एल्विश अपने रूड बिहेवियर के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किए जाते हैं। पूछताछ के बाद उन्होंने मीडिया पर झल्लाते हुए कहा- चिल दोस्तों चिल करो। साइड हटो भाई। अपने घर जाकर खाना खाओ। तब से खड़े हो, भूखे मर रहे होगे।





















