राष्ट्रीय

Weather Update : उत्तर भारत में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ने अगले दो दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है।

कहां कितना तापमान

कोहरे में लिपटा मध्य प्रदेश का भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन राज्यों में होगी बारिश

  • मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी को मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश होगी।
  • मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी रहेगी।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 9 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने की उम्मीद हैं।

जम्मू-कश्मीर में हिमपात की संभावना

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, 16 से 19 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश-हिमपात की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें...

Back to top button