पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जारी करेंगे पर्सनल Whatsapp नंबर

पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जारी करेंगे पर्सनल Whatsapp नंबर
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को एक बड़ा एलान किया है। सीएम भगवंत ने कहा कि 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ये भी पढ़ें – शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा- हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है…कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है!

पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा

सीएम भगवंत ने कहा कि मैं 23 मार्च को शहीद दिवस पर हेल्पलाइन नंबर जारी करूंगा। ये मेरा पर्सनल व्हाट्सएप नंबर होगा। पूरे पंजाब में अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है तो मना मत करो, उसकी ऑडियो या वीडियो बनाकर उस नंबर पर भेज दो। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

घोषणा से पहले मान ने किया था ट्वीट

इस घोषणा से पहले सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा।

बुधवार को मान ने ली CM पद की शपथ

पंजाब में बुधवार को आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। वहीं भगवंत मान ने पंजाब सिविल सचिवालय में पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। ये भी पढ़ें - पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts