PlayBreaking News

पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Follow on Google News
पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज राजभवन में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को पंजाब विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। बता दें कि इंदरबीर सिंह निज्जर पंजाब की अमृतसर दक्षिण सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। निज्जर चीफ खालसा दीवान के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है।

मान ने CM पद का पदभार ग्रहण किया

आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। वहीं भगवंत मान ने पंजाब सिविल सचिवालय में पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

होली के बाद मंत्री ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के मुताबिक होली के बाद 19 मार्च को पंजाब के 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 17 मंत्रियों में से फिलहाल 10 मंत्रियों के शपथ लेने की बात सामने आ रही है। वहीं अभी डिप्टी CM की नियुक्ति का कोई विचार नहीं है। ये भी पढ़ें - शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा- हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है…कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है!
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts