हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, मुंबई पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया; पूछताछ के बाद छोड़ा

मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी कोमुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने फोर्ट इलाके में एक हुक्का पार्लर में छापेमारी की थी। इस रेड के दौरान पुलिस ने मुनव्वर समेत 13 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को 41 A का नोटिस देकर छोड़ दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1772818966257303603
मुंबई पुलिस को मिली थी टिप
फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली थी कि हुक्का पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया।फारूकी पर कई धाराओं में मामला दर्ज
फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई हैं। अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं।




















