राष्ट्रीय

Chhattisgarh IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत घटना को अंजाम दिया है। सर्चिंग पर निकले जवानों को उन्होंने निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। घटना में सीआरपीएफ के 4 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के 7 जवानों के शव बरामद, भारतीय सेना ने की पुष्टि


153वीं बटालियन के हैं घायल जवान

जानकारी के अनुसार आईईडी ब्लास्ट बीजापुर जिला मुख्यालय से सिर्फ 10 किमी की दूरी पर बीजापुर- भोपालपटनम सड़क पर चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट पर हुआ है। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। बीजापुर के एएसपी पंकज शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। घायल जवान CRPF की 153वीं बटालियन के हैं। घायलों में डिप्टी कमांडेंट पलावन विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजीव रंजन और कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद सीरियल ब्‍लास्‍ट मामला : गुजरात स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, 49 आरोपी दोषी करार

घायल जवानों को रायपुर लाए

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि आईईडी विस्फोट में CRPF के चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि बीजापुर में घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Election: राजनाथ सिंह का फिल्मी अंदाज; फिल्म ‘पुष्पा’ का जिक्र कर बोले- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा 

संबंधित खबरें...

Back to top button