भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: पिंजरे में कैद हुआ बाघ, मैनिट और एक्सीलेंस में दिखा था मूवमेंट; सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा गया

मैनिट में एनआरआई हॉस्टल के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि, बाघ को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। उसे अब मेडिकल के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बाघ को पकड़ने के लिए मैनिट में 60 से अधिक वनकर्मियों की टीम लगी थी।

मैनिट में पहली बार कब दिखा था बाघ

मैनिट में पहली बार 2 अक्टूबर को बाघ का मूवमेंट देखा गया था। हॉस्टल के पास स्टूडेंट्स को देर रात बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में बाघ ने कुछ गायों का शिकार भी किया था। वहीं प्रशासन ने सतर्कता रखते हुए कक्षाओं को रद्द करने के आदेश दिए थे। साथ ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने के निर्देश भी दिए गए थे।

बाघ को पकड़ने लगाए गए थे तीन पिंजरे

वन विभाग के अधिकारियों ने वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉक्टर अतुल गुप्ता के साथ पूरे इलाके का सर्वे किया था, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि बाघ रात को और अलसुबह ही सड़क की ओर आता है, बाकी समय यहां बबूल के घने पेड़ों की छांव में बैठा रहता है। बाघ को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग लोकेशन में पिंजरे लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें- भोपाल शहर में फिर घुसा बाघ: मैनिट में दिखा मूवमेंट… एक मवेशी का किया शिकार, क्लासेस रद्द; देखें VIDEO

एक्सीलेंस कॉलेज के पास भी दिखा था बाघ

मैनिट के बाद एक्सीलेंस कॉलेज के पास स्थित मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के गेट पर भी गार्ड ने बाघ को देखा था। यहां के अधिकारियों ने वन विभाग को इस बारे में बताया। इस बात की पुष्टि भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने की थी।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button