भोपाल:54वीं राज्य सब-जूनियर और मिनी तैराकी प्रतियोगिता के लिए 36 सदस्यीय टीम घोषित, अरनव चौधरी बने कप्तान

इंदौर में 16 से 18 जुलाई तक होने वाली 54वीं राज्य सब-जूनियर और मिनी तैराकी प्रतियोगिता के लिए भोपाल की 36 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। अरनव चौधरी को टीम का कप्तान बनाया गया है।
54वीं राज्य सब-जूनियर और मिनी तैराकी प्रतियोगिता के लिए 36 सदस्यीय टीम घोषित, अरनव चौधरी बने कप्तान
AI Generated Image

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए 36 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में आयोजित होने वाली 54वीं राज्य सब-जूनियर और मिनी ग्रुप तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। टीम की कमान युवा तैराक अरनव चौधरी को सौंपी गई है।

/img/116/1784132099235

युवा तैराक अरनव चौधरी

3 अलग-अलग ग्रुप में आयोजित होंगी प्रतियोगिता

भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग ग्रुप में आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जयपुर में होने वाली सब-जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: इंदौर: जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ वसूली वारंट जारी, भरण-पोषण राशि के 5.56 लाख रुपए बकाया

36 तैराक करेंगे भोपाल का प्रतिनिधित्व

भोपाल टीम में इस बार बालक और बालिका वर्ग के कुल 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में मोली आहुजा, आन्या वाडिया, हिमांशी लीलानी, जाग्वी सबनानी, आराध्या मेहता, तृषा विश्वकर्मा, तीशा पंथी, साक्षी चतुर्वेदी, दानिका बाथम, तेजस्विनी कौशल, मिताली निकुंभ, यूमायरा दत्ता, अवनी कौशल, कनुप्रिया शर्मा, किमाया तिवारी, चहक उनियाल, अथर्व बाथम, अरनव चौधरी, ईशान सिंह सेंगर, तेजस बाथम, अरीज खान, वेंकटेश के., ऋषभ कौशिक, ध्रुव नेगी, अर्णव कुशवाह, धवित पाठक, द्युतित सिंह, शौर्य साहू, वेदांत गुप्ता, तनिष्क अग्रवाल, कोविद गुप्ता, रियांश खुराना, वेदांत पांडे, आद्यमान रघुवंशी, अक्षत ठाकुर और लक्ष्य उनियाल शामिल हैं।

पंकज बाथम होंगे टीम के कोच

प्रतियोगिता के दौरान भोपाल टीम का मार्गदर्शन पंकज बाथम करेंगे। टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा : संयुक्त किसान मोर्चा की विधायक से चर्चा रहीं बेनतीजा, नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

भोपाल तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (लिली), उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत, आशीष टोंक, गणेश कुण्टे और मुकेश मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने सभी तैराकों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और भोपाल का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता पर प्रदेशभर के तैराकों और खेल प्रेमियों की नजर रहेगी, क्योंकि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts