Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कड़ाके की ठंड का असर, भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जारी किया आदेश

Follow on Google News
कड़ाके की ठंड का असर, भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जारी किया आदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से सर्द हवाओं ने डेरा डाल ​रखा है। सुबह कोहरे का कहर साफ नजर आता है। ऐसे में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसका आदेश कलेक्टर ने निकाल दिया है बता दें​ कि सुबह से ठंड में स्कूल जाते समय बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट है।

9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब जिले के 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही, प्रदेश के न्यूतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।

इंदौर में पांच डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री के साथ इन शहरों में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : हिल स्टेशन पचमढ़ी में जमी बर्फ, सीजन की सबसे सर्द रात, इंदौर में 5 डिग्री लुढ़का पारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts