Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:नीलबड़ में 20 दुकानों वाला अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त, मुंडला की अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई

भोपाल के नीलबड़ में सरकारी जमीन पर बने 20 दुकानों वाले अवैध कमर्शियल कॉम्पलेक्स को जिला प्रशासन ने ध्वस्त किया। मुंडला में अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई।
नीलबड़ में 20 दुकानों वाला अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त, मुंडला की अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई
नीलबड़ में 20 दुकानों वाला अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त

भोपाल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नीलबड़ और मुंडला क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाते हुए करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। नीलबड़ में सरकारी जमीन पर बने 20 दुकानों वाले अवैध कमर्शियल कॉम्पलेक्स को ध्वस्त कर दिया गया जबकि मुंडला में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई।

सरकारी जमीन पर बना दिया था 20 दुकानों का कॉम्पलेक्स

कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में की गई। उन्होंने बताया कि कृष्णकांत शुक्ला ने ग्राम नीलबड़ स्थित मरघट की शासकीय भूमि पर लगभग 0.081 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध रूप से कमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण करा लिया था। इस कॉम्पलेक्स में करीब 20 दुकानें बनाई गई थीं। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरे कॉम्पलेक्स को ध्वस्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर: महिला चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कई घायल

मुंडला की अवैध कॉलोनी पर भी चला बुलडोजर

नीलबड़ के बाद प्रशासन की टीम ने ग्राम मुंडला में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की। एसडीएम विनोद सोनकिया के अनुसार, कॉलोनी में बिना वैधानिक अनुमति के सड़क, बाउंड्री वॉल, मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) सहित अन्य निर्माण कार्य किए गए थे। प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों को भी हटाते हुए कॉलोनी के विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें: सीहोर : कुबेरेश्वर धाम में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा, 5 सिलेंडर जब्त

अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी

जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन की खरीद या निर्माण से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और अनुमति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts