भोपालमध्य प्रदेश

Vidisha News : भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

विदिशा आयोजित सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं सांसद ने कांग्रेस और राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर भी जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित समिति के अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह राजपूत सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर बोला हमला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा, जिसमें हैदराबाद में एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। वह लड़की कांग्रेस के राजकुमार के हाथ में हाथ डालकर यात्रा में चल रही थी। यह भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर हमारे समझ नहीं आ रही। इस दौरान उन्होंने देश के गद्दारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गद्दारों की कोई जाति नहीं होती है। गद्दार यहां भरे पड़े हैं। यहां का खाएंगे, लेकिन गीत पाकिस्तान के गाएंगे।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने चुनाव आते ही भगवा पहन लिया था, जिसमें ओम और जय श्रीराम लिखा हुआ था। यह अवसरवादी लोग हिंदुओं को मूर्ख समझते हैं। साथ ही भोपाल सांसद ने अपनी जेल में रहने की कहानी सुनाते हुए भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें जेल में बहुत तरह से यातनाएं दी गई, लेकिन वह ईश्वर के भरोसे डटी रही।

पत्रकार के परिजनों को दिया सांत्वना

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दोपहर में करीब डेढ़ बजे रंगई स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच गई थी। यहां से उन्हें रैली के रूप में लाया गया। जगह-जगह स्वागत होने के कारण वह रंगई से कपूर गार्डन तक पहुंचने में उन्हें दो घंटे का समय लग गया। कार्यक्रम के बाद वह सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके पत्रकार राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र त्रिवेदी के घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दिया।

ये भी पढ़ें: सांसद साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, बोलीं- जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button