भोपाल:अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने कोर्ट में किया पेश; 5 दिन की मिली रिमांड

राजधानी भोपाल में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य मास्टरमाइंड सलमान उर्फ राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दक्षिण भारत के तिरुवनंतपुरम से पकड़कर भोपाल लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया।
अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने कोर्ट में किया पेश; 5 दिन की मिली रिमांड

भोपाल। कोर्ट ने आरोपी को 27 जून तक STF की रिमांड पर सौंप दिया है। जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। मामले में कई और गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है।

लंबे समय से फरार था आरोपी

जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख संचालक था और उसके जरिए अवैध तरीके से कफ सिरप के निर्माण, सप्लाई और वितरण का बड़ा रैकेट संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहा था। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर STF ने तिरुवनंतपुरम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। कच्चा माल कहां से लाया जाता था और तैयार कफ सिरप किन राज्यों में भेजा जाता था, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से अब तक कितनी बड़ी आर्थिक गतिविधि संचालित हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026 : राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों की गूंज, खेल-सिनेमा से जनसेवा तक चमके कई नाम

कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं तार

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। STF को उम्मीद है कि पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सीमा पार से घुसपैठ अब नहीं! 3D फॉर्मूले के जरिए अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

50 हजार से ज्यादा कफ सिरप हुई थी बरामद 

बता दें कि गांधीनगर थाना क्षेत्र की डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में एसटीएफ ने छापामार कार्रवाई की थी। यहां से लगभग 50,000 से ज्यादा कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप (ऑनरिक्स और ऑफ-कफ) की बोतलें बरामद की गई थीं। इसके अलावा भारी मात्रा में खाली बोतलें और पैकेजिंग मशीनें भी जब्त की गई थीं। इसी कार्रवाई के बाद मामले की जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts