भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : बैरागढ़ के स्कूल में धर्मांतरण का प्रयास, ईसाई धर्म को बताया जा रहा था श्रेष्ठ

भोपाल। राजधानी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बैरागढ़ के निजी स्कूल में रविवार को हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताया जा रहा था। पुलिस ने स्कूल संचालक समेत 5 पर केस दर्ज किया है। वहीं 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि स्कूल संचालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार और लो फ्लोर बस में भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची जान

ईसाई धर्म का कर रहे थे प्रचार

बैरागढ़ थाने में महेंद्र उर्फ मिक्की दास ने क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल बैरागढ़ के अंदर हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं भड़का कर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने की गतिविधि संचालित होने की शिकायत की। पुलिस को शिकायत कर्ता ने बताया कि वह रविवार को क्राइस्ट मेमोरिया स्कूल गया था। जहां कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों कर रहे थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार वहां हिंदू देवी देवताओं के धार्मिंक ग्रंथ और हनुमान चालीसा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बताई जा रही थीं। साथ ही ईसाई धर्म के धार्मिंक ग्रंथों को श्रेष्ठ बताया जा रहा था और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हिंदू समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है।

धर्म परिवर्तन की दे रहे थे शिक्षा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक मैनिस मैथ्यूज और पॉल पॉलिस हिंदू धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए लगातार व्याख्यान कर लोगों को शिक्षा दिला रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने स्कूल में दबिश दी। जहां संदिग्ध गितिविधियों के बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

बताया जा रहा कि पुलिस के पहुंचने के पहले ही स्कूल संचालक मैनेस मैथ्यूज फरार हो गया। पुलिस ने सीहोर के रहने वाले राजेश मालवीय और उसकी 23 साल की रिद्दिका मालवीय के साथ गांधी नगर की कामनी जॉन और फंदा के रहने वाले पॉल पॉलिस को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button