जबलपुरमध्य प्रदेश

बालाघाट में पदस्थ समन्वय अधिकारी के घर EOW की दबिश : जांच में करोड़ों की संपत्ति उजागर

मध्यप्रदेश में EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह जनपद पंचायत खैरलांजी बालाघाट में पदस्थ समन्वय अधिकारी रमेश कुमार पटले के घर में दबिश दी है। वारासिवनी स्थित समन्वय अधिकारी के यहां टीम की सर्चिंग कार्रवाई जारी है। वहीं शुरुआती जांच में आरोपी की 1.23 करोड़ की संपत्ति मिली है। बता दें कि 33 साल की शासकीय सेवा में वेतन से करीब 35 लाख रुपए की बचत करने वाला रमेश करोड़पति निकला।

आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली

बता दें कि एसपी EOW देवेंद्र सिंह राजपूत के अनुसार, गंगोत्री कॉलोनी वारासिवनी बालाघाट निवासी रमेश कुमार पटले वर्तमान में जनपद पंचायत खैरलांजी बालाघाट में समन्वय अधिकारी है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत लंबित थी। वहीं शुरुआती जांच में ही उसकी संपत्ति एक करोड़ से अधिक मिली है। इसके बाद आरोपी के घर गुरुवार सुबह डीएसपी मनजीत सिंह और टीआई प्रेरणा पांडे की अगुवाई में दबिश दी गई।

गंगोत्री कॉलोनी में रमेश कुमार पटले का 2400 वर्गफीट में बना मकान।

समन्वय अधिकारी और उसकी पत्नी को आरोपी बनाया

इस मामले में EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और साजिश रचने का प्रकरण करते हुए रमेश कुमार पटले और उसकी पत्नी लक्ष्मी पटले को आरोपी बनाया है। बता दें कि पटले दंपति की काली कमाई को उजागर करने के लिए डीएसपी मनजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने गुरुवार सुबह दबिश दी। वहीं सर्चिंग वारंट दिखाते हुए टीम ने परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की गई है।

समन्वय अधिकारी निकला करोड़पति

जांच में पाया गया कि रमेश कुमार पटले तहसील वारासिवनी बालाघाट के अंतर्गत 12 अप्रैल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे। बता दें कि रमेश पटले वर्तमान में पदोन्नत होकर समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी बालाघाट में पदस्थ है। जानकारी के अनुसार, रमेश पटले ने नौकरी अवधि में वेतन आदि से कुल 35 लाख रुपए की बचत की है। जिसके विरूद्ध उनकी संपत्ति शुरुआती जांच में एक करोड़ 23 लाख उजागर हुई है।

रमेश पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली।

सर्चिंग की कार्रवाई जारी

डीएसपी मनजीत सिंह की अगुवाई में आरोपी के घर पर निरीक्षक प्रेरणा पांडे सहित अन्य की टीम सर्चिंग की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी के घर से नकदी सहित जेवर आदि भी मिलने की बात सामने आई है। एसपी EOW देवेंद्र सिंह राजपूत के अनुसार सर्चिंग की कार्रवाई और आंकलन के बाद कई संपत्तियों का खुलासा हो पाएगा।

EOW की शुरुआती जांच में ये संपत्ति मिली

  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में 2400 वर्गफीट में बना मकान।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम पर 2400 वर्गफीट में बना व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलानी में पत्नी के नाम पर 2400 वर्गफीट का एक प्लॉट।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम पर 2880 वर्गफीट का एक प्लॉट।
  • वारासिवनी के ग्राम गर्रा में 1500 वर्गफीट का प्लॉट।
  • वारासिवनी में 0.22 हेक्टेयर का प्लॉट।
  • बाइक एमपी 50 एमआर 6714।
  • एसबीआई लाइफ में 6.92 लाख रुपए का निवेश।
  • सहारा इंडिया में 8.65 लाख का निवेश।

जबलपुर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...