PlayBreaking News

भोपाल :कोतवाली के सामने भरभराकर गिरा 90 साल पुराना मकान, बड़ा हादसा टला

हादसे के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वार्ड अधिकारी शाहाबउद्दीन ने बताया कि गिरा हुआ मकान काफी पुराना और जर्जर था। नगर निगम की ओर से ऐसे सभी खतरनाक मकानों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
Follow on Google News
कोतवाली के सामने भरभराकर गिरा 90 साल पुराना मकान, बड़ा हादसा टला
90 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा

भोपाल। शहर के कोतवाली थाने के सामने गुरुवार को एक पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मकान करीब 80 से 90 साल पुराना था। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

हादसे के वक्त घर में मौजूद थे महिलाएं और बच्चे

जानकारी के अनुसार, मकान गिरने के समय घर में तीन से चार महिलाएं और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ मकान ढहने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

छज्जे के साथ सड़क पर गिरा युवक, सभी सुरक्षित

हादसे के दौरान मकान का छज्जा भी भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि छज्जे के साथ एक युवक भी सड़क पर आ गिरा। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: भोपाल अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा सस्पेंड! महिला से अवैध संबंध के आरोप, कॉन्स्टेबल नंदकिशोर पर भी गिरी गाज

जर्जर मकान पर पहले ही जारी हो चुका था नोटिस

हादसे के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वार्ड अधिकारी शाहाबउद्दीन ने बताया कि गिरा हुआ मकान काफी पुराना और जर्जर था। नगर निगम की ओर से ऐसे सभी खतरनाक मकानों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो हिस्सा अभी खड़ा है, उसे भी सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।

तीन दिन की लगातार बारिश बनी हादसे की वजह

नगर निगम के अनुसार, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें और ढांचा कमजोर हो गया था। इसी वजह से गुरुवार को पूरा मकान भरभराकर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि बारिश ने पहले से जर्जर इमारत की हालत और खराब कर दी, जिससे यह हादसा हुआ।

बारिश ने बचाई कई जानें, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

अधिकारियों का कहना है कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त बारिश होने के कारण सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम थी। घटनास्थल के आसपास कई दुकानें और रिहायशी इलाके हैं, जहां देर रात तक भीड़ रहती है। यदि सड़क पर रोज की तरह भीड़ होती, तो यह हादसा कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts