गैजेटटेक और ऑटोमोबाइल्सताजा खबर

Google ने इस AI जीनियस की वापसी के लिए खर्च किए 2.7 बिलियन डॉलर, गुस्सा होकर छोड़ दी थी कंपनी

आज के समय टेक की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरक्की जोरों पर है। सारी बड़ी टेक कंपनियां इसमें आगे बढ़ना चाहती है। इसी बीच, दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने एआई के क्षेत्र में एक बड़ी जीत हासिल की है। कंपनी ने अपने पूर्व कर्मचारी और एआई जीनियस नोम शजीर को वापिस लाने के लिए 2.7 बिलियन डॉलर (करीब 22,584 करोड़ रुपए) की बड़ी रकम चुकाई है।

शजीर ने क्यों छोड़ दिया था गूगल

शजीर, गूगल से साल 2000 में जूड़े थे। उन्होंने 2017 में मीना नामक एडवांस्ड चैटबॉट बनाया था, जो इंसानों से बातचीत करने में सक्षम था। उस समय गूगल के मैनेजमेंट ने इसे रिलीज करने से साफ इंकार कर दिया था। बस इसी से नारीज होकर शजीर ने कंपनी छोड़ दी थी। इसके बाद 2021 उन्होंने अपने साथी डेनियल डि फ्रीटास के साथ मिलकर Character.AI नामक स्टार्टअप की शुरुआत की। यह सिलिकॉन वैली के सबसे सफल स्टार्टअप्स में गिना जाता है।

जेमिनी को डेवलप करने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका

गूगल, शजीर के वापसी के साथ ही Character.AI के साथ विलय भी करेगा। गूगल ने शजीर को वापस लाने के लिए यह डील की। शजीर अब गूगल की एआई यूनिट डीपमाइंड के साथ जुड़ने जा रहे हैं। इसी के साथ ही वो कंपनी के अगले जेनरेशन एआई मॉडल जेमिनी (Gemini) के नए वर्जन को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ChatGPT और माइक्रोसॉफ्ट को चुनौती देने की तैयारी

गूगल ने जेमिनी एआई को ओपनएआई के चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के को-पायलट जैसे एआई मॉडल्स का मुकाबला करने के लिए तैयार किया है। शजीर की वापसी से गूगल को अपने इस विजन में बढ़त मिलने की संभावना है। अब कंपनी के एआई रणनीति को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए मजबूती से खड़ी होगी।

ये भी पढ़ें- Samsung ने लॉन्च किया FE सीरीज का ये धांसू फोन, जानिए Galaxy AI फीचर से लैस इसमें और क्या है खास…

संबंधित खबरें...

Back to top button