बॉलीवुडमनोरंजन

Bharti Singh ने दिखाई अपने बेबी की पहली झलक, लिटिल प्रिंस के लिए लिखी ये बात

कॉमेडियन भारती सिंह एक क्यूट बेटे की मां बन गई हैं। भारती और हर्ष 3 अप्रैल को पेरेंट्स बने थे। उसके बाद से उन्होंने अपने बेटे की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। वहीं अब कॉमेडी क्वीन भारती ने बेबी संग पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। फोटो में भारती न्यूबोर्न बेबी को अपनी बांहो में लिए नजर आ रही हैं।

भारती ने लिखा प्यार भरा कैप्शन

भारती सिंह ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कॉमेडियन ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर में भारती अपने बेटे से प्यार करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो भारती ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, वहीं बेबी को व्हाइट प्रिंटेड कपड़े में रैप किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लाइफ लाइन!’


हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया था कि उनकी मां और सासू मां ने स्ट्रिक्ट इंस्ट्रक्शन दिए हैं कि 40 दिन तक वो बेबी की फोटो नहीं शेयर कर सकते हैं।

फैंस-सेलेब्स दे रहे प्यार

भारती की इस एडोरेबल पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट किया- आपके लिए बहुत खुश हूं। ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दे। सिंगर नेहा भसीन ने कमेंट किया, गॉड ब्लेस। निशा रावल ने कमेंट किया- Awwwww! डियर भारती, आपको और नन्हे बेबी को ढेर सारी ब्लेसिंग्स।

डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौटीं भारती

भारती सिंह डिलीवरी के 12 दिन बाद ही शूट पर लौट आई थीं। कई लोगों ने भारती के इस जज्बे को सलाम किया तो कईयों ने भारती को ट्रोल भी किया। हर्ष और भारती कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ के होस्ट थे। भारती फिलहाल ‘खतरा खतरा खतरा’ शो की शूटिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्कर 2022 के ‘थप्पड़ कांड’ के बाद मुंबई में दिखे Will Smith, यूजर्स बोले- दूर रहो, चांटा मार देगा

संबंधित खबरें...

Back to top button