इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर। शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां महिला ने एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला ‌?

इंदौर के आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसके पति से उसका तलाक का केस चल रहा है। तलाक के केस में मदद करवाने के नाम पर विजय सिसोदिया नामक युवक उसे मिला और उसे मदद करने का आश्वासन दिया। महिला को वकील से मिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस दौरान एक दिन महिला को पता चला कि विजय ने कहीं ओर सगाई कर ली है। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: जाल में ऐसे फंसाते हैं शातिर : नगर निगम का सुपरवाइजर बना दूंगा… इंदौर के 5 लाख, अन्य जिलों के 2 लाख लगेंगे

संबंधित खबरें...

Back to top button