राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में एंट्री, 130 किलोमीटर का सफर तय करेगी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली बॉर्डर से लोनी पहुंची। कड़ाके की सर्दी के बीच भारी भीड़ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। मंडोला तक 6.7 किमी की यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में दिल्ली कांगेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया।

इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से पदयात्रा कर दोपहर में गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल हुए। इस दौरान राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी चलीं। उम्मीद है कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में किसान नेता राकेश टिकैत का साथ मिल सकता है।

यूपी में 130 किमी का सफर

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी। यह पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से होकर गुजरेगी। अपनी तीन दिनों की यात्रा में राहुल यूपी की 3 लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से मिलेंगे। यह यात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

छह बजे तक बंद रहा रोड

इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र ने अधिकारियों के साथ लोनी बॉर्डर पहुंचे। यात्रा के रूट को देखते हुए आज यहां आसपास फुटपाथ पर लगी दुकानों को बंद कराया गया है। सड़क किनारे वाहन भी खड़े करने पर पाबंदी लगाई गई है। यात्रा के चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली – सहारनपुर रोड बंद रहेगी।

Bharat Jodo Yatra : Royal Enfields की जगह राहुल गांधी को पसंद आई ये विंटेज बाइक, वीडियो हुआ वायरल

 

संबंधित खबरें...

Back to top button