
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा सुबह उज्जैन पहुंच चुकी है। दोपहर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन की। उन्होंने लाल रंग का शॉल पहनकर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की। राहुल गांधी ने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने नंदी महाराज के कान में मनोकामना मांगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहे।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि राहुल गांधी ने सबसे पहले भगवान श्री गणेश का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन किया। फिर राजाधिराज भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी आदि से पंचामृत पूजन किया।
उज्जैन के बाद आगर जाएंगे राहुल गांधी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन के बाद कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश के आगर जिले में प्रवेश करेगी। आगर में राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, राहुल गांधी ने बुलाया तो भाग गए युवक
7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
#उज्जैन: महाकाल की नगरी #उज्जैन में #राहुल_गांधी और #कमलनाथ नृत्य करते हुए। देखें #वीडियो@RahulGandhi @OfficeOfKNath #BharatJodaYatra #Dance #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/2dtU2gabj1
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 29, 2022