राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra : महात्मा गांधी से तुलना पर राहुल बोले – यह ठीक नहीं, कांग्रेसियों को दी कड़ी सीख

दौसा, राजस्थान। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान के दौसा में थी। यहां बगड़ी में राहुल ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी। इस पर राहुल ने नाराजगी जताई। डोटासरा को टोकते हुए राहुल ने कहा- गांधी जी और मेरी तुलना बिल्कुल गलत है। गांधी जी की जगह कहीं और है। वह महान थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की आजादी के लिए लगा दी। उनसे मेरी तुलना करना ठीक नहीं है।

हमें बताना चाहिए कि क्या करेंगे

गांधी जी की जगह मेरा नाम भी नहीं लेना चाहिए। राहुल यहीं नहीं रुके। कहा- राजीव गांधी जी ने जो किया, इंदिरा गांधी जी ने जो किया वे शहीद हुए, कांग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में यह दोहराना नहीं चाहिए। महात्मा गांधी ने जो किया वह कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल जी, राजीव गांधी ने जो किया कर दिया। लेकन हमें यह बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्या करेंगे या क्या करने जा रहे हैं।

पूंजीपतियों के इशारे पर चल रहे मोदी

राहुल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के 100 पूंजीपतियों के पास आधे हिंदुस्तान की आबादी के बराकर पैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन्हीं के इशारे पर काम करते हैं। बड़े उद्योगपतियों ने सरकार से कहा – छोटे व्यापारियों को खत्म करना है, मोदी जी ने किया। GST गलत तरीके से इसीलिए लागू किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे आज ही बताया गया कि 25 किलो से कम गुड़, बेसन बेचने पर GST लगता है, ज्यादा पर नहीं लगता। यह छोटे कारोबारियों को खत्म करने का षड़यंत्र है।

रघुराम राजन भी यात्रा में पहुंचे

बुधवार सुबह आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। उन्होंने राहुल गांधी के साथ करीब आधे घंटे चर्चा की। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। रघुराम राजन को यूपीए के दूसरे कार्यकाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया था।

ट्रेनों में सीनियर सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट, रेल मंत्री बोले – पेंशन, वेतन का ही खर्च कई राज्यों के बजट से ज्यादा

संबंधित खबरें...

Back to top button