🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

सीहोर:भैरूंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले की भैरूंदा पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसमें दो नकबजनी और दो वाहन चोरी सहित कुल चार मामलों का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Follow on Google News
भैरूंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
भैरूंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार; दो नकबजनी और दो वाहन चोरी के मामलों का खुलासा

सीहोर। पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को फरियादी कामिल खां और 21 मार्च 2026 को फरियादी अंकित तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी नकदी, चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। 

विशेष टीम बनाकर शुरू की गई तलाश

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी।

Amitabh Bachchan : 'अस्पताल, सर्जरी और ICU...' बिग बी के भावुक ब्लॉग ने फैंस को किया परेशान

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने संदेही मुहास उर्फ मुहाज खान निवासी वार्ड-6 भैरूंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दो चोरी के अलावा गुड़ बाजार और हरिसिटी कॉलोनी क्षेत्र से दो बाइक चोरी करने की वारदात भी स्वीकार कर ली।

Breaking News

एक लाख के चांदी की ज्वेलरी बरामद

एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक चांदी का हार, बच्चों के दो हाथ कड़े, दो पायल, दो चांदी की पट्टियां और चार बिछुए सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए। 

Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं हाईकोर्ट, बोलीं- निष्पक्ष नहीं था चुनाव आयोग का फैसला

आरोपियों को भेजा गया जेल 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध क्रमांक 169/26, 160/26, 139/26 और 147/26 से जुड़े मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों मामलों में जेल वारंट जारी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

चोरी की वारदात का खुलासा 

भैरूंदा पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा हो गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल तो नहीं रहा। 

Edited By: Rohit Sharma

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार। ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्र...Read More

icon

Latest Posts