धर्म

Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज… आज या कल? जानें सही तारीख और भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण तिथियों को लेकर थोड़ा संशय की स्थिति बनी हुई है। इस साल कुछ लोग भाई दूज 26 अक्टूबर यानी आज और कुछ 27 अक्टूबर यानी कल मना रहे हैं।

भाई दूज शुभ मुहूर्त

द्वितीया तिथि आरंभ: 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:42 मिनट से
द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:45 मिनट पर

26 अक्टूबर तिलक और पूजा शुभ मुहूर्त: दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:57 से लेकर दोपहर 02:42 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:41 से लेकर शाम 06:07 तक

27 अक्टूबर तिलक शुभ मुहूर्त: सुबह 11:07 से लेकर दोपहर 12:45 तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 से लेकर दोपहर 12:27 तक

भाई दूज पूजा विधि

  • स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • श्री गणेश और श्री हरी विष्णु की पूजा करें।
  • भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
  • इसके बाद भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
  • फिर भाई को तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
  • अब भाई के हाथ में कलावा बांधें और उसे मिठाई खिलाएं।
  • अब भाई को हाथ में नारियल दें और फिर भोजन कराएं।
  • बहन को उपहार में भाई को कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए।

भाई दूज पर तिलक का विशेष महत्व

तिलक लगाना विजय, वीरता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है। चावल को तिलक पर रखने से मन को शांति मिलती है। अक्षत चंद्रमा का प्रतीक है। इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाते हैं। उन्हें कलह, बदनामी, शत्रु, भय आदि का सामना नहीं करना पड़ता है। उनके जीवन में धन, प्रसिद्धि, आयु और शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

भाई दूज के दिन भाइयों को तिलक लगाने का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन सबसे पहले यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाया था। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं।

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button