जबलपुरमध्य प्रदेश

मगरमच्छ का रेस्क्यू: पंचवटी घाट पर फंसा हुआ था मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने लगाया था पिंजरा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट-पंचवटी से लगे एक कुंड कुछ दिन पहले पर्यटकों को चट्टान पर धूप सेंकते मगरमच्छ को देखा गया था। जिसके बाद वन विभाग ने एक टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए भेड़ाघाट पर तैनात की थी। शनिवार को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। मगरमच्छ भूलभुलैया से स्वर्गद्वारी के बीच फंसा हुआ था।

मगरमच्छ परियट डैम में छोड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचवटी के पास कुंड में मगरमच्छ करीब दस दिन से नजर आ रहा था। वन विभाग की टीम ने आसपास का निरीक्षण कर उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे। आज सुबह जैसे ही मगरमच्छ कुंड से बाहर आया और भोजन के लिए पिंजरे में गया वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ की उम्र करीब डेढ़ साल है। उसे पिंजरे के सहारे पकड़कर परियट डैम में छोड़ा गया है। नर्मदा नदी का भेड़ाघाट अपनी सफेद संगमरमरी चट्टानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं। 10 दिन के प्रयास के बाद वन विभाग को मगरमच्छ पकड़ने में सफलता मिली। इससे पर्यटकों व क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।

भेड़ाघाट पर धूप सेंकता नजर आया था मगरमच्छ।

10 दिन पहले देखा गया था मगरमच्छ

गौरतलब है कि जबलपुर से 20 किमी दूर पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में पंचवटी के समीप करीब 10 पहले मगरमच्छ देखा गया था। पर्यटकों ने चट्टानों पर मगरमच्छ को धूप सेंकते देखा था। नाविकों ने इसकी तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पंचवटी घाट के समीप चारे के साथ पिंजरा लगाया। कई दिनों की कवायद के बाद आखिरकार मगरमच्छ पिंजरे में फंस गया।

भेड़ाघाट में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है

बता दें कि भेड़ाघाट में बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। बता दें कि शोमेन राज कपूर ने प्राण जाए पर वचन न जाये सहित कई फिल्मों की शूटिंग भेड़ाघाट में की थी। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फ़िल्म मोहन जोदारो में उनका मगरमच्छ से लड़ने का दृश्य पंचवटी में ही फिल्माया गया था।

ये भी पढ़े: CM शिवराज का एलान: पातालपानी रेलवे स्टेशन, इंदौर के नए बस स्टैंड व भंवरकुआं चौराहे का नाम टंट्या मामा के नाम पर होगा

संबंधित खबरें...

Back to top button