Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आखिरी सफर तक निभाया साथ...बैतूल में मालिक की अर्थी में साथ चला पालतू डॉगी, सदमें में तोड़ा दम

बैतूल निवासी प्रदीप जैन के निधन पर उनके वफादार डॉगी को ऐसा सदमा लगा कि उनके पंचतत्व लीन होने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। जैन की अंतिम यात्रा के दौरान डॉगी की मौत होने पर परिजनों ने श्मशान परिसर में उसे भी दफनाया। यह देख वहां हर कोई भावुक था।
बैतूल में मालिक की अर्थी में साथ चला पालतू डॉगी, सदमें में तोड़ा दम
बैतूल। प्रदीप जैन के साथ डॉगी डुग्गू। फाइल फोटो।

बैतूल। नगर के सिविल लाइन निवासी प्रदीप जैन (67) का भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान रविवार को निधन हो गया था।  उनका पार्थिव शरीर शाम को बैतूल लाया गया। अंतिम विदाई  की तैयारी चल रही थी।  उनका पालतू डॉगी (डुग्गू) अपने मालिक के पार्थिव शरीर के पास से हटने को तैयार नहीं था।

अर्थी के साथ कुछ देर चला डुग्गू

जब अंतिम यात्रा शुरू हुई तो डुग्गू भी अर्थी के साथ कुछ देर चला और उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डुग्गू की भी अर्थी सजाई और दोनों की अंतिम यात्रा साथ में निकाली। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे। कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रदीप जैन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया, जबकि डुग्गू को भी श्मशान परिसर के समीप दफनाया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: आत्मानंद स्कूल में चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा छात्राएं हुईं प्रभावित

15 साल का था साथ 

स्व. प्रदीप जैन के छोटे भाई दिलीप जैन ने बताया कि उनके बड़े भाई ने डुग्गू को बचपन से पाला था। वह 15 साल से उनके सुख-दुख का साथी था। उन्होंने प्यार से उसका नाम डुग्गू रखा था। जब बड़े भाई घर आते थे तो वह दौड़कर उनके पास जाता था। उनसे इतना लगाव था कि जब कभी वे बीमार होते थे तो वह भी बीमार हो जाता था।

ये भी पढ़ें: MP News : विधानसभा से वेतन और भत्ते नहीं लेंगे मप्र के ये विधायक.. यह है वजह!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts