बेंगलुरु में प्यार का खौफनाक अंत: आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे… गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, रिकॉर्ड किया आखिरी VIDEO

ये वेस्टर्न प्रपोजल है, ऐसा कहकर प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड को बेडरूम में बुलाया। पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर हाथ पांव रस्सी से बांध दिए। प्रेमी को लगा सरप्राइज का हिस्सा है लेकिन कुछ ही देर बाद प्रेमिका ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
Follow on Google News
आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे… गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, रिकॉर्ड किया आखिरी VIDEO

देश के आईटी हब बेंगलुरु से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। प्यार, भरोसे और रिश्ते के नाम पर रची गई इस साजिश ने पूरे शहर को हैरान कर दिया। एक 27 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर पहले उसे भरोसे में लिया, फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी, हाथ पैर बांधे और उसके बाद जिंदा जलाया दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ इलाके में दहशत फैला दी बल्कि रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और मानसिक असंतुलन पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विदेशी स्टाइल प्रपोजल

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी को यह कहकर घर बुलाया कि वह उसे एक खास अंदाज में सरप्राइज देना चाहती है। युवक बिना किसी शक के उसके घर पहुंच गया। कुछ देर सामान्य बातचीत के बाद महिला ने उससे कहा कि वह उसे एक वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल देने वाली है। इसी बहाने उसने पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उसे कुर्सी पर बैठाकर रस्सियों से बांधना शुरू कर दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया, तब महिला ने उसे भरोसा दिलाया कि यह सब सरप्राइज का हिस्सा है।

कमरे में रखा था ज्वलनशील पदार्थ

आरोपी महिला ने इस वारदात की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी। कमरे में पहले से पेट्रोल और केरोसिन रखा गया था। जैसे ही युवक पूरी तरह असहाय हो गया, महिला ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और तुरंत आग लगा दी। कुछ ही पलों में पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। युवक चिल्लाता रहा, लेकिन खुद को छुड़ा नहीं सका। 

दूरी बनी हत्या की वजह

दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे और एक टेलीकॉम कंपनी के स्टोर में साथ काम करते थे, उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। महिला को शिकायत थी कि उसका प्रेमी उससे दूरी बना रहा था और शादी की बात से बच रहा था। यही नाराजगी धीरे धीरे गुस्से में बदल गई। पुलिस का मानना है कि युवक के शादी से इनकार और नजरअंदाज करने की भावना ने महिला को इस खौफनाक कदम तक पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिना OTP अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, महासमुंद में लागू हुआ नया नियम

मोबाइल में रिकॉर्ड किए अंतिम पल

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे महत्वपूर्ण सबूत के रूप में जांच में शामिल किया गया है। वीडियो फुटेज से वारदात के क्रम और महिला की मंशा को समझने में मदद मिल रही है। यह तथ्य मामले को और भी गंभीर बना देता है।

पहले आत्महत्या बताने की कोशिश

शुरुआत में आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि युवक ने खुद आग लगाकर आत्महत्या की और उस समय वह बाथरूम में थी, लेकिन मौके से मिले सबूत और घटनास्थल की स्थिति उसके बयान से मेल नहीं खा रही थी। कड़ी पूछताछ के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया।

पूरे शहर में सनसनी

यह घटना सामने आने के बाद पूरे बेंगलुरु में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑनलाइन चर्चाओं में लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि प्यार और भरोसे के नाम पर इतनी खौफनाक साजिश कैसे रची जा सकती है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या महिला ने यह वारदात अकेले की या किसी और ने उसकी मदद की। साथ ही मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल्स और दोनों के बीच हुए हालिया विवादों की भी जांच की जा रही है।मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: देश की राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर, IRS अफसर की बेटी की गला घोंटकर हत्या, रेप की आशंका

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts