Delhi Crime:देश की राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर, IRS अफसर की बेटी की गला घोंटकर हत्या, रेप की आशंका

राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Follow on Google News
देश की राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर, IRS अफसर की बेटी की गला घोंटकर हत्या, रेप की आशंका

शुरुआती जांच में युवती के साथ यौन शोषण की आशंका जताई गई है और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

घर के अंदर मिली लाश 

दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। मृतका एक आईआरएस अधिकारी की बेटी थी और उसकी उम्र महज 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई। घटनास्थल के हालात को देखते हुए बताया जा रहा है कि वारदात को प्लानिंग से अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी गहन जांच की है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों में भी डर का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: MP Cabinet : अस्पतालों में परिजनों के लिए शेल्टर होम, 33 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, फेक्टर-2 लागू किए

दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि युवती के साथ रेप किए जाने की आशंका है, जिसकी पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। 

Breaking News

पूर्व नौकर पर शक 

इस सनसनीखेज हत्या के मामले में शक की सुई घर के एक पूर्व घरेलू नौकर की ओर घूम रही है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे और सुबह जिम गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया होगा, इसी के साथ ये भी आशंका जताई जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts