
मध्यप्रदेश के 5 लाख 21 हजार आवासहीनों को अपना मकान मिलने वाला है। 29 मार्च को पीएम मोदी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में गृह प्रवेश कराएंगे। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
- भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) देश में शुरू की गई।
- इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में अभी तक 24 लाख 10 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।
- योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट में बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजातियों के स्वीकृत आवासों में से 23 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।

किस वर्ष कितने आवास मिले
- वर्ष 2016-17 में योजना में 152 आवास पूर्ण हुए थे
- वर्ष 2017-18 में 6 लाख 36 हजार
- वर्ष 2018-19 में 6 लाख 79 हजार
- वर्ष 2019-20 में 2 लाख 71 हजार
- वर्ष 2020-21 में 2 लाख 60 हजार
- वर्ष 2021-22 में 5 लाख 41 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।
ऐसे में कुल मिलाकर 24 लाख 10 हजार से ज्यादा आवासों का काम पूर्ण हो चुका है।
रोजाना बना रहे 60 से 65 हजार फ्लाई ऐश ईंट
प्रदेश में 33 स्व-सहायता समूहों के 300 से ज्यादा सदस्य लगभग 60 से 65 हजार फ्लाई ऐश ईंट प्रतिदिन बना रहे हैं। इसके साथ ही लगभग 2800 स्व-सहायता समूहों के 11 हजार 840 सदस्यों को बैंकों से ऋण दिलवा कर सेन्टरिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

क्या है PM आवास योजना
भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) देश में शुरू की गई। इसमें सभी पात्र बेघर परिवारों, कच्चे तथा जीर्ण-शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को वर्ष 2024 तक पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिनमें सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें – नर्मदापुरम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 2 की मौत