Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? कल मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग में होगा फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की हाई लेवल मीटिंग गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई स्थित बोर्ड के ऑफिस में होगी। इस बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन से लेकर रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? कल मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग में होगा फैसला
रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? कल मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग में होगा फैसला

BCCI की इस बैठक में बोर्ड के शीर्ष अधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे। टीम इंडिया के इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप प्लान में शामिल होने या नहीं होने पर भी फैसला संभव है। न्यूजीलैंड दौरे, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, खिलाड़ियों की चोट और अजीत अगरकर के भविष्य पर भी मंथन होगा।

मुंबई में होगी BCCI की अहम बैठक

BCCI की यह बैठक गुरुवार को मुंबई ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इसमें बोर्ड के सभी पदाधिकारी और टीम मैनेजमेंट से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे। हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बोर्ड के शीर्ष अधिकारी और अन्य संबंधित सदस्य बुधवार रात तक मुंबई पहुंच जाएंगे। इस बैठक की अगुवाई BCCI सचिव देवजीत सैकिया करेंगे।

ये भी पढ़ें: रीवा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 8 यात्री गंभीर

टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन पर होगा मंथन

बैठक का मुख्य फोकस भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा पर रहेगा। इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार को लेकर टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि टीम के लिए क्या चीजें सही रहीं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। दरअसल, यह बैठक पहले इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली हार और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार की समीक्षा के लिए प्रस्तावित थी। हालांकि, जिम्बाब्वे के टी20 दौरे और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के कारण इसे टाल दिया गया था। भारत ने दोनों सीरीज अपने नाम की थीं।

Breaking News

रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप पर फैसला संभव

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं हैं। ऐसे में BCCI की इस बैठक में उनके भविष्य और अगले वर्ल्ड कप की योजनाओं को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

न्यूजीलैंड दौरे और बड़े टूर्नामेंट की तैयारी

BCCI की बैठक में न्यूजीलैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम की भविष्य की रणनीति तैयार करने पर भी बात होगी। हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ियों की चोट से जुड़ी चिंताओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है, ताकि आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।

ये भी पढ़ें: पहले ₹200 में सिम खरीदी, फिर ₹500 में बेची... आखिर साइबर ठगों तक कैसे पहुंची पुलिस ?

अजीत अगरकर के भविष्य पर भी होगा फैसला 

बैठक में सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, बल्कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, BCCI ने बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, इसलिए किसी भी फैसले को लेकर अभी कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts