क्रिकेटखेलताजा खबर

U19 Asia Cup : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसके हाथ में है कप्तानी की ‘बागडोर’

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को 2023 में होने वाले अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत यूएई में 8 दिसंबर से होगी। वहीं इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दुबई कर रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत अंडर-19 की सबसे सफल टीम

इंडियन टीम अंडर-19 एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने इससे पहले 2022 में खेले गए एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था। भारत, अंडर-19 टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत ने अब तक अंडर-19 में सबसे ज्यादा 8 ट्रॉफी, साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अपने नाम की हैं। इस बार टीम इंडिया की कप्तानी की बागडोर पंजाब के लिए खेलने वाले उदय सहारण को सौंपी गई है। वहीं सौम्य कुमार पांडे को उप-कप्तान बनाया गया है।

2022 के मुकाबले में श्रीलंका को दी थी करारी शिकस्त

इससे पहले 2022 में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने निशांत सिंधु की कप्तानी में फाइनल में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 38 ओवर में 106 रन ही बना सकी। जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर महज 21.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह है भारत की 18 सदस्यीय टीम

2023 एशिया कप के लिए जूनियर क्रिकेट कमेटी की ओर से 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है। जिसमें 3 स्टैंडबाय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में चार रिजर्व प्लेयर का भी ऐलान किया गया है, जो टीम के साथ दुबई की यात्रा नहीं करेंगे।

एशिया कप के लिए भारत की टीम : उदय सहारण (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान (विकेटकीपर), अरवेल्ली अवनीश राव(विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इन्नेश महाजन, धनुष गोड़ा, अराध्या शुक्ला, नमन तिवारी, राज लिंबानी।

स्टैंडबाय प्लेयर्स : प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

4 रिजर्व खिलाड़ी : दिगविजय पाटिल, जयन्त गोयत, पी विगनेश, किरण चोरमले।

ये भी पढ़ें- WPL Auction 2024 : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 9 दिसंबर को, जानें किस टीम ने रिटेन किए खिलाड़ी और किस ने किए रिलीज

संबंधित खबरें...

Back to top button