
मध्यप्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, नदी नाले उफान पर हैं। इंदौर में भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा सभी स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जो स्कूल आज प्रारंभ हो चुके हैं। उनके संचालक सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
यशवंत सागर डैम के 3 गेट खुले
यशवंत सागर का एक गेट रात को 12:30 बजे खोला गया। दूसरा गेट रात को 3:00 बजे खोला गया, जबकि तीसरा गेट सुबह 6:30 बजे खोला गया। वहीं आज उज्जैन के गंभीर डेम के गेट खोलने की भी स्थिति बन सकती है।
#इंदौर: बारिश के चलते कल देर रात यशवंत सागर #डैम के 3 गेट खोले गए। देखें #वीडियो#rain #MPNews #damgate #PeoplesUpdate pic.twitter.com/6UjprOhvA4
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 10, 2022
इंदौर में मंगलवार की रात शहर ने बारिश का रौद्र रूप देखा। शाम 7 बजे से शुरू हुई बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इंदौर में बीती रात साढ़े 4 इंच बारिश हुई। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, साथ ही सड़कों पर कारें बहती नजर आईं।
इंदौर में 9 दिन में 10 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में इंदौर में 272.7 मिमी (11 इंच) औसत बारिश होती है। इस बार 9 दिनों में ही करीब 10 इंच बारिश हो चुकी है। 53 दिन के मानसून में 29 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
कलियासोत डैम के 2 गेट खोले गए
राजधानी भोपाल में भी मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान राजधानी में 6 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। जिसकी वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए। शहर और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते कलियासोत डैम के 2 गेट खोले गए हैं।
#भोपाल: रातभर बारिश के चलते कलियासोत #डैम के दो गेट खोले गए। देखें #वीडियो#rain #MPNews #damgate #PeoplesUpdate pic.twitter.com/wRcLRJ90nU
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 10, 2022
घाटों पर अलर्ट जारी
नर्मदापुरम में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से तवा और रायसेन के बारना डैम के गेट खोले गए। मंगलवार रात नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 और रायसेन जिले के बाड़ी स्थित बारना डैम के 8 गेट खोले गए। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और घाटों पर अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन प्रदेश में इसी तरह भारी बारिश का अनुमान है।
डैम से पानी छोड़ने का असर सबसे ज्यादा बैतूल, हरदा और आंवलीघाट पर रहेगा। यहां पर अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- MP Mausam Update : प्रदेश में अगले 3 दिन झमाझम बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट