इंदौरमध्य प्रदेश

बाबा महाकाल का तिरंगे से श्रृंगार : महाकालेश्वर मंदिर से हुई बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पर्व की शुरुआत

उज्जैन। देशभर में आज राष्ट्रीय पर्व मनाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बसंत पंचमी और 26 जनवरी बड़े धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस (Republic day) पर गुरुवार तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल के मस्तक पर तिरंगे से श्रृंगार किया गया। महाकाल से हुई राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत। बाबा महाकाल का दरबार में तिरंगामय हो गया। नंदी को भी तिरंगे के रंग से सजाया गया है।

बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस मनाया

बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रत्येक त्योहार सबसे पहले मनाने की परंपरा है। बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस एक साथ होने की वजह से यहां बाबा महाकाल का दरबार बसंत पंचमी के साथ गणतंत्र दिवस की भक्ति के रंग में दिखाई दिया। बाबा महाकाल को पीले चंदन से आकर्षक श्रृंगार कर सरसों और गेंदे के पीले फूल अर्पित किए गए। पीले वस्त्र पहनाकर बाबा की विशेष भस्म आरती की गई।

देश भक्ति के रूप में किया श्रृंगार

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल के मस्तक पर देश की आन बान शान तिरंगे से देश भक्ति के रूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों का तिलक लगाया गया। सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। नंदी को तीन रंगों के वस्त्र अर्पित किए गए। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया गया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

ये भी पढ़ें: 74वां गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में फहराया तिरंगा, CM बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button