जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को किया ढेर, दोनों पर था 14-14 लाख रुपए का इनाम

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालघाट में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। दरअसल, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों सुनीता व सरिता को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक, गढ़ी थाना के अंतर्गत कदला में यह मुठभेड़ हुई थी।

2 महिला नक्सलियां ढेर

जानकारी के मुताबिक, गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को ढेर कर दिया। सुनीता ACM भोरम देव एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता खटिया मोचा ACM में थी, वह नक्सली कबीर की गार्ड भी रह चुकी थी। वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी।

मृत महिला नक्सलियों से बरामद हथियार व अन्य सामान।

दोनों पर था 14-14 लाख रुपए का इनाम

इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते बालाघाट पुलिस जंगल में तलाशी अभियान चला रही है। वहीं मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलाह और खाने-पीने की सामग्री बरामद हुई है। महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेें…

संबंधित खबरें...

Back to top button