
भोपाल। राजधानी में एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बेंगलुरु से प्रयागराज जा रही है इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की आज राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। प्रयागराज में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: कलेक्टर और एसीपी ने देखीं गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रयागराज के लिए रवाना हुई फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट संख्या 6-ई 429 सुबह करीब 11:30 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों को जानकारी दी गई कि प्रयागराज में कम दृश्यता के कारण उड़ान लैंडिंग नहीं हो पा रही है, इसलिए उड़ान को भोपाल में डायवर्ट किया गया है। उड़ान दोपहर करीब 1:00 बजे यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: MP Corona Update : 24 घंटे में 11274 नए केस मिले, एक्टिव केस 60 हजार पार; ग्वालियर में 5 दिन की मासूम की मौत