Baba Bageshwar : गुफा में एकांत साधना कर 21 दिन बाद लौटे बाबा बागेश्वर, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले...अपने पागलों की खूब याद आई

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांत नारायण और हनुमत साधना कर 21 दिन बाद वापस आ गए। लौटने के बाद उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें अपने श्रद्धालुओं जिन्हें वे प्यार से 'पागलों' कहते हैं की खूब याद आई। उन्होंने बताया कि अब बद्रीविशाल क्षेत्र में सात दिन कथा चलेगी।
गुफा में एकांत साधना कर 21 दिन बाद लौटे बाबा बागेश्वर, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले...अपने पागलों की खूब याद आई

धर्म डेस्क। नारायण पर्वत से 21 दिनों की एकांत नारायण और हनुमत साधना पूर्ण कर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों के बीच दिखाई दिए। बागेश्वर सरकार की वैकुण्ठ धाम में चल रही 21 दिवसीय कठोर साधना मंगलवार को पूर्ण हो गई। इस दौरान उन्होंने नारायण पर्वत पर विशालकाय चट्टान के नीचे बनी एक छोटी सी गुफा में रहकर एकांत तपस्या की। साधना के पहले 11 दिन पूर्ण एकांत में कठोर तप करते हुए बिताए गए, जबकि शेष 10 दिनों तक प्राचीन खाकचोक हनुमना मंदिर में हनुमान साधना और आराधना जारी रही। 

Twitter Post

नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की

इस दिव्य साधना के दौरान पूज्य सरकार ने नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की और भगवान विष्णु की विशेष उपासना में लीन रहे। साधना पूर्ण होने के बाद उनकी भक्तों के बीच की दिव्य तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें श्रद्धालु आस्था और तपस्या का अद्भुत स्वरूप मान रहे हैं। इस दौरान बद्रीनाथ में खाकचौक हनुमान मंदिर में अंतिम दिवस की साधना विराम तक पूज्य सरकार का इंतजार कर रहे देश-दुनिया से आए हुए भक्तों के बीच पहुंचे और पूज्य सरकार से श्रद्धालुओं ने उनकी साधना के 21 दिनों की बड़ी चर्चा की। इस दौरान कई भक्तों ने बताया कि, सरकार, आपकी साधना के दौरान हमने अपनी टीम और परिवार के साथ आपकी साधना निर्विघ्न संपन्न हो, उसके लिए सुंदरकांड पाठ और सामूहिक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Twitter Post

13 घंटे की पैदल यात्रा भी की

इस दौरान महाराज जी ने 21 दिवसीय साधना के दौरान बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की दुर्गम पहाड़ियों में 13 घंटे पैदल यात्रा की। इस दौरान वे 15 हजार फीट की ऊंचाई तक स्थित बर्फीले पहाड़ों पर पहुंचे। वहीं, श्री बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने भी नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूर्ण की। 

ये भी पढ़ें: June 2026 Vrat Tyohar List : जून का महीना रहेगा बेहद खास, ज्येष्ठ पूर्णिमा से अधिक कालाष्टमी तक कई शुभ संयोग; देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

हनुमान गढ़ी से राजूदास महाराज मिलने पहुंचे

इस दौरान बागेश्वर सरकार से मिलने के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी से राजूदासजी महाराज भी पहुंचे और पूज्य सरकार से भेंट की और उनकी 21 दिवसीय साधना के बारे में चर्चा की। बागेश्वर महाराज ने साधना के दौरान बताया कि इस दिवसीय हनुमान साधना के दौरान भगवान नारायण पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान हमारे साथ बालकयोगेश्वर दासजी महाराज भी थे।

ये भी पढ़ें: Silambam Guru: सिलंबम गुरु के सम्मान ने जीता दिल...पद्म श्री लेने पहुंचे, PM मोदी को साष्टांग प्रणाम का वीडियो वायरल



Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts