PlayBreaking News

June 2026 Vrat Tyohar List :जून का महीना रहेगा बेहद खास, ज्येष्ठ पूर्णिमा से अधिक कालाष्टमी तक कई शुभ संयोग; देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

जून 2026 की शुरुआत ज्येष्ठ पूर्णिमा से होगी और पूरे महीने कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानिए जून महीने में पड़ने वाले प्रमुख पर्व, शुभ तिथियां और धार्मिक संयोगों की पूरी लिस्ट।
Follow on Google News
जून का महीना रहेगा बेहद खास, ज्येष्ठ पूर्णिमा से अधिक कालाष्टमी तक कई शुभ संयोग; देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

कुछ ही दिनों में साल के छठे महीने जून की शुरुआत होने जा रही है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल और व्रत-त्योहारों के लिहाज से यह महीना बेहद खास माना जा रहा है। जून में कई बड़े व्रत, त्योहार और शुभ संयोग देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि से होगी, जबकि महीने का समापन आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ होगा। इस दौरान ज्येष्ठ पूर्णिमा, विभुवन संकष्टी चतुर्थी, अधिक कालाष्टमी समेत कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाएंगे।

धार्मिक दृष्टि से जून का महीना पूजा-पाठ, दान-पुण्य और शुभ कार्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु पूरे महीने विभिन्न व्रत और त्योहारों को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएंगे। आइए जानते हैं जून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट…

जून 2026 के व्रत त्योहार (June 2026 Vrat Tyohar List)

3 जून 2026, बुधवार: विभुवन संकष्टी

7 जून 2026, रविवार: अधिक भानु सप्तमी

8 जून 2026, सोमवार: अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

11 जून 2026, गुरुवार: परम एकादशी

12 जून 2026, शुक्रवार: प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी

13 जून 2026, शनिवार: मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि

14 जून 2026, रविवार: रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या

15 जून 2026, सोमवार: मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त

16 जून 2026, मंगलवार: चंद्र दर्शन

17 जून, बुधवार: महाराणा प्रताप जयंती

18 जून 2026, गुरुवार: प्रद्युम्न चतुर्थी, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि

19 जून 2026, शुक्रवार: स्कंद षष्ठी

20 जून 2026, शनिवार: जमाई षष्ठी

21 जून 2026, रविवार: भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन

22 जून 2026, सोमवार: धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी

23 जून 2026, मंगलवार: महेश नवमी

25 जून 2026, गुरुवार: निर्जला एकादशी , गायत्री जयंती

26 जून 2026, शुक्रवार: रामसक्ष्मण द्वादशी

27 जून 2026, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी

29 जून 2026, सोमवार: वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा

30 जून 2026, मंगलवार: आषाढ़ माह का आरंभ

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts