दुनियाभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, न्यूयॉर्क हुआ राममय, टाइम्स स्क्वायर पर लगी भक्तों की भीड़, खुशी से झूमे भारतीय

वाशिंगटन। अयोध्या में सोमवार को हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए राम भक्तों और भारतीय समुदाय के सदस्य न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर सहित दुनियाभर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए, प्रार्थना सभाएं कीं, कार रैली निकाली और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा स्क्वायर देखा। लोगों को पारंपरिक पोशाक पहने, नृत्य करते, भजन और अन्य गीत गाते देखा गया।
[caption id="attachment_103720" align="aligncenter" width="600"]
नेपाल का जानकी मंदिर।[/caption]
नेपाल का जानकी मंदिर।[/caption]
नेपाल और श्रीलंका में पूजा की गई
नेपाल के जनकपुर में जानकी मंदिर को सजाया गया है। यहां एक लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे। वहीं, श्रीलंका के सीता एलिया मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूजा की गई। माना जाता है कि ये वही जगह है, जहां रावण हरण के बाद सीता को रखा था। मंदिर में राम भजन भी किए जा रहे हैं।एफिल टॉवर के सामने राम नाम की गूंज
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर पर राम भक्तों ने लहराया भगवा झंडा, जय श्रीराम, हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1749398442319683647[/embed]स्क्रीन पर राम मंदिर की तस्वीरें प्रदर्शित की
वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। रविवार को हुए कार्यक्रम में 2,500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। अमेरिकी शेयर बाजार ‘नैस्डैक' की स्क्रीन पर भी राम मंदिर की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के तुरंत बाद वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका और विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा ने दोनों देशों में एक हजार से अधिक मंदिरों के दर्शन के लिए 'राम मंदिर यात्रा' की घोषणा की।












