राष्ट्रीय

UP Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन सपा का विधानसभा में हंगामा, आजम खान और अब्दुल्ला ने ली विधायक पद की शपथ

यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन ही सपा विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। एक घंटे 10 मिनट तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण चला। इस दौरान सपा विधायक ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाते रहे।

26 मई को पेश को होगा बड़ा बजट

योगी सरकार 2.0 चुनाव में मिली जीत के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बजट सत्र के दौरान सदन में रखकर अपनी आगामी योजनाएं बताएगी। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। यह बजट 6.5 लाख करोड़ का होगा।

आजम खान ने ली विधायक पद की शपथ

बजट सत्र के पहले दिन सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। वहीं शिवपाल यादव, अब्दुल्ला आजम हंगामे में शामिल नहीं है। इसके अलावा दोनों ने लाल टोपी नहीं पहनी और दोनो अपनी सीट पर शांति से बैठे हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में उखड़े पेड़… सड़कें हुईं जाम, देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट

पारित किए जाएंगे चार विधेयक

सरकार दोनों सदनों में 26 मई को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी। यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इसके अलावा सरकार विधानमंडल के पिछले सत्र के बाद लाए गए 4 अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों को भी बजट सत्र में पारित कराएगी। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश, 2022, भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2022, उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास संशोधन अध्यादेश, 2022 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश, 2022 शामिल हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button