भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : नहर में बहा 4 साल का बच्चा, आधा किलोमीटर दूर मिला शव; खेलते समय फिसला पैर

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक चार साल के बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मासूम का शव आधा किलोमीटर दूर मिला। बताया जा रहा कि बच्चा घर के पास नहर के किनारे खेल रहा था। पैर फिसलने से वह नहर में बह गया। बिलखिरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेलते समय फिसला पैर

जानकारी के मुताबिक, अमझरा पठार निवासी अनीश खान मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी भी बड़े बेटे के साथ बाहर गई थी। चार साल का सद्दाम और 6 साल का फिरोज घर के पास स्थित नहर किनारे खेल रहे थे। इसी बीच फिरोज दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगा। खेलते समय सद्दाम का पैर नहर की पटरी से फिसल गया और वह 5 फीट गहरी नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में बह गया। आधा किलोमीटर दूर उसका शव नहर के बीच पत्थर में फंसा मिला।

बारिश का पानी नहर में बह रहा था

अनीस ने बताया कि सोमवार को बारिश की वजह से नहर में करीब पांच फीट पानी था। बहाव भी तेज था। इसलिए बच्चा डूबने के बाद काफी दूर तक बह गया। अनीस ने बताया कि बड़े बेटे फिरोज को भी भाई के डूबने की जानकारी नहीं थी। वह इतना ही बता पाया कि वह सद्दाम के साथ नहर के पास खेल रहा था। थोड़ी देर बाद वह नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: सीहोर : डैम पर काम कर रहे 20 मजदूर बाढ़ में फंसे, होमगार्ड और SDRF ने किया रेस्क्यू, तेज बारिश से सीप नदी उफान पर

ये भी पढ़ें: CM शिवराज को पिलाई ठंडी चाय : अधिकारी को नोटिस… फिर किया निरस्त; जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button