धर्म

Surya Grahan 2022 : 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय, स्थान और सूतक काल

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी 30 अप्रैल को लगेगा। शनिश्चरी अमावस्या पर पड़ रहा सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जिसके कारण भारत में सूतक काल नहीं लगेगा। लेकिन इसका प्रभाव तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। जानें किन जगहों पर लगेगा ग्रहण।

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर 31 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

कहां -कहां दिखाई देगा ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक है। इसके कारण ये भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

सूतक काल का समय

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल तो सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से लग जाता है। मान्यता है कि सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही रहती है।

तीन राशियों पर रहेगा प्रभाव

  • मेष राशि : ये सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि वाले लोंगों पर सबसे ज्‍यादा प्रभाव रहेगा। ये ग्रहण के दौरान यात्रा न करें तथा सजग और सावधान रहें।
  • कर्क राशि : कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। इस समय चंद्रमा मेष में राहु के साथ रहेंगे। यह स्थिति कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव पैदा कर सकती है।
  • वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों पर भी इसका बुरा प्रभाव पडे़गा। इसलिए इन्हें धैर्य पूर्वक रहना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय करें ये उपाय

सूर्य ग्रहण के कुप्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद गर्भवती महिला को स्नान जरूर करना चाहिए, नहीं तो उसके शिशु को त्वचा संबंधी रोग लग सकते हैं।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं अपने अराध्य देव की उपासना करनी चाहिए।

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button