क्रिकेटखेल

IPL 2022: 14 साल बाद फाइनल में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, शेन वॉर्न का सपना पूरा करने का मौका; गुजरात से होगी खिताबी टक्कर

IPL के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। अब 29 मई को IPL के खिताब के लिए राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

बटलर ने की ‘विराट’ के रिकॉर्ड की बराबरी

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 157 रन बनाए थे और राजस्थान को 158 रन का टारगेट दिया था। RR के लिए जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंद में 106 रन बनाए। ओपनर जोस बटलर ने मौजूदा सीजन का अपना चौथा शतक जड़ते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल थे। बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की है। कोहली ने 2016 के सीजन में 4 शतक लगाए थे।

पहली बार कब फाइनल में पहुंची थी राजस्थान

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान 2008 के बाद पहली बार IPL के फाइनल में पहुंची है। IPL के पहले सीजन में शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीन विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, दूसरी ओर RCB का IPL चैंपियन बनने का सपना फिर टूट गया है।

शेन वॉर्न को ट्रिब्यूट देना चाहेगी राजस्थान

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर राजस्थान रॉयल्स अपना दूसरा खिताब जीतकर शेन वॉर्न को ट्रिब्यूट देना चाहेगी। शेन वॉर्न का थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया था। 52 वर्षीय शेन वॉर्न ने कुल 145 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान वॉर्न 25.41 की औसत से 708 विकेट चटकाए। शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 55 आईपीएल मुकाबलों में से 30 में जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; जानें किसे मिले मौका

IPL में राजस्थान रॉयल्स अबतक:

• 2008- IPL चैम्पियन
• 2009- छठे स्थान पर
• 2010- 7वें स्थान पर
• 2011- छठे स्थान पर
• 2012- 7वें स्थान पर
• 2013- तीसरे स्थान
• 2014- 5वें स्थान पर
• 2015- चौथे स्थान पर
• 2018- चौथे स्थान पर
• 2019- 7वें स्थान पर
• 2020- आठवें स्थान पर
• 2021- 7वें स्थान पर
• 2022- फाइनल में*

खेल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button