बॉलीवुडमनोरंजन

‘रेडीमेड बच्चे’ वाले ट्वीट पर फंसीं तसलीमा नसरीन, Priyanka Chopra की ओर किया था इशारा?

राइटर और एक्टिविस्ट तसलीमा नसरीन हमेंशा अपने बयानों की वजह से खबरों में रहती हैं। एक बार फिर वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सरोगेसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपना बयान शेयर किया, जिसमें सरोगेसी से मातृत्व प्राप्त करने वाली माताओं की भावनाओं पर सवाल उठाया। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी है। हालांकि, तसलीमा ने अपने ट्वीट में प्रियंका का नाम नहीं लिया। वहीं अब वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं।

गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा- सरोगेसी सिर्फ गरीब महिलाओं के कारण ही संभव है। अमीर लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी का अस्तित्व चाहते हैं। अगर आपको बच्चा पालने की इतनी जरूरत है, तो बेघर को गोद लें। बच्चों को आपके गुण विरासत में मिलने चाहिए। ये सिर्फ एक स्वार्थ और अहंकार है।

महिलाओं और गरीबों का शोषण

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा- मैं सरोगेसी को तब तक स्वीकार नहीं करूंगी जब तक अमीर महिलाएं सरोगेट मॉम नहीं बनतीं। मैं बुर्का भी नहीं पहनूंगी जब तक पुरुष इसे नहीं स्वीकारते। इसी तरह मैं वेश्यावृति भी नहीं स्वीकार करूंगी। सरोगेसी, बुर्का और वेश्यावृति सब सिर्फ महिलाओं और गरीबों का शोषण हैं।

मां बनने की फीलिंग्स कैसे आती होगी?

नरसीन ने अपने अगली पोस्ट में लिखा, जो औरत सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं, उन्हें मां बनने की फीलिंग्स कैसे आती होगी? क्या उन्हें भी वैसी ही फीलिंग आती होगी जैसी जन्म देने वाली मां को आती है?

यूजर्स के निशाने पर तसलीमा

तसलीमा नसरीन के इन ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि व्यक्ति की पसंद है और कई मामलों में लोग मेडिकल कारणों से सरोगेसी का विकल्प चुनते हैं। हालांकि तसलीमा ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया। लेकिन उनके ये ट्वीट्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की घोषणा के बाद आए हैं। उनके इन कमेंट्स को लोग असंवेदनशील बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Priyanka और Nick के घर आई नन्ही परी! सरोगेसी से बने पेरेंट्स; एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी

  • एक ने कमेंट करते हुए लिखा- मैडम पहले खुद को सरोगेसी को लेकर एजुकेट करें, उसके बाद कमेंट करें।
  • एक ने भड़ास निकालते हुए लिखा- रेडीमेड जैसा शब्द यूज करने से पहले सोचना चाहिए।
  • एक ने लिखा- मदरहुड पर कमेंट करने से पहले किसी को भी ये नहीं भूलना चाहिए कि यशोधा ने कृष्ण को जन्म नहीं दिया था।

कई सेलेब बन चुके हैं सरोगेट पैरेंट्स

प्रियंका के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी भी सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन चुके हैं। इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, सनी लियोनी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, करण जौहर, आमिर खान और लीजा रे का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar : बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी लता दीदी के जल्द ठीक होने की दुआ, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

संबंधित खबरें...

Back to top button