खेलटेनिस

Australian Open: आखिरी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सकीं सानिया… छलके आंसू, मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में हारीं

मेलबर्न। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आखिरी ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सानिया (36) और रोहन बोपन्ना (42) की जोड़ी को 7-6, 6-2 के अंतर से ब्राजील की लुईसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने हरा दिया। सानिया ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। इस हार के बाद स्पीच देने के दौरान सानिया की आंखें भी नम हो गईं।

फाइनल मैच में हार के बाद मेलबर्न रोड लेवर एरिना पर स्पीच के लिए बुलाए जाने पर सानिया रो पड़ीं। उन्होंने कहा- ये खुशी के आंसू हैं। 18 साल पहले मेलबर्न से ही करियर शुरू हुआ था, इसे खत्म करने की मेलबर्न से बेहतर जगह नहीं हो सकती।

WTA करियर का आखिरी टूर्नामेंट

सानिया मिर्जा पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुकी हैं। सानिया ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, दुबई में 19 फरवरी से होने वाले WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगी।

सानिया मिर्जा का रिकॉर्ड

36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं। सानिया तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं।

  • सानिया ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 2009 में मिक्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।
  • 2012 में फ्रेंच ओपन में भी मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
  • विमेंस डबल्स का पहला खिताब विंबलडन में 2015 में जीता था।
  • साल 2015 में ही US ओपन भी अपने नाम किया।
  • विमेंस डबल्स में तीसरा ग्रैंड स्लैम उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।
  • मिक्स्ड डबल्स का तीसरा ग्रैंड स्लैम 2014 में US ओन में जीता।
  • 2011 में फ्रेंच ओपन के विमेंस डबल्स में रनरअप रही थीं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर से की शादी

सानिया मिर्जा ने पांच महीने तक डेटिंग के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। कपल ने 30 अक्टूबर, 2018 को बेटे इजहान मिर्जा मलिक का स्वागत किया। अब पाकिस्तानी मीडिया में पिछले साल नवंबर में सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि, उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया।

सानिया का क्या है फ्यूचर प्लान

सानिया मिर्जा ने हैदराबाद और दुबई में अपनी एकेडमी चलाएंगी। उनका कहना है कि, वे 10 साल से दुबई में रह रही हैं। ऐसे में सानिया दुबई और हैदराबाद में एकेडमी खोलकर अपना अनुभव दूसरों के साथ साझा करना चाहती हैं।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button