Realme C100i भारत में लॉन्च, ₹14,999 में 6500mAh बैटरी; 2 मीटर गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 15 हजार रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी और मजबूत मिलिट्री-ग्रेड बॉडी है। कंपनी के मुताबिक Realme C100i को इस तरह तैयार किया गया है कि यह 2 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में AI फीचर्स और Google Gemini को जल्दी एक्सेस करने के लिए एक डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन भी दिया गया है।
₹14,999 है Realme C100i की कीमत
Realme C100i को भारत में सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसकी कीमत ₹14,999 रखी है। स्मार्टफोन को Midnight Black और Black Skyline Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के अलावा चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी की जाएगी।
MIL-STD-810H बॉडी और IP64 रेटिंग
Realme ने इस बजट स्मार्टफोन की मजबूती पर खास ध्यान दिया है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस 2 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट की सतह पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहने के लिए टेस्ट किया गया है।
6.8 इंच का 120Hz डिस्प्ले
Realme C100i में 6.8 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
8MP का रियर और 5MP सेल्फी कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C100i के पीछे 8MP का सिंगल वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में यूजर्स को Portrait, Night Mode और Dual-View Video जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि यह फोन मुख्य रूप से बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Realme C100i में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 12nm प्रोसेस पर आधारित है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 GPU मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है। फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन दिया गया है।
6500mAh की बड़ी बैटरी
फोन में पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की हेल्थ 5 साल तक बनाए रखने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में Reverse Charging फीचर भी दिया गया है जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर केबल की मदद से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
Google Gemini के लिए मिलेगा डेडिकेटेड बटन
Realme C100i में कंपनी ने AI फीचर्स को भी शामिल किया है। फोन में Next AI का सपोर्ट मिलता है और Google Gemini को जल्दी एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन दिया गया है। इस बटन की मदद से यूजर्स सीधे AI फीचर्स तक पहुंच सकते हैं जिससे रोजमर्रा के कामों में AI का इस्तेमाल आसान बनाने की कोशिश की गई है।
ये भी पढ़ें: रोज रात 12 बजते ही बंद होगा Instagram-Facebook! Meta ने 6 घंटे के लिए लगाया डिजिटल लॉक, सुबह 6 बजे खुलेगा ऐप
4G फोन में मिलेंगे ये कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए Realme C100i में 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG का सपोर्ट दिया गया है। यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है। ₹14,999 की कीमत में Realme C100i को बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन में कैमरा और प्रोसेसर के बजाय मजबूती, बैटरी बैकअप और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस किया है। बजट में नया 4G स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए ये फीचर्स इसे एक विकल्प बना सकते हैं।




















