Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Assembly Election Results 2023 : पीएम मोदी आज शाम भाजपा कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

Assembly Election Results 2023 : पीएम मोदी आज शाम भाजपा कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित
नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 3 में भाजपा के स्पष्ट बढ़त हासिल कर रही है। इसी बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

तीन राज्यों में भाजपा आगे

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे हैं। राजस्थान में भाजपा 199 सीट में से 111 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे हैं।

शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 6 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। रुझानों के अनुसार, तीन राज्यों में बीजेपी आगे चल रही है। अगर तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती है तो लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ी जीत होगी। ये भी पढ़ें- CG-Rajasthan-Telangana Vidhansabha Results  ये भी पढ़ें- MP Vidhansabha Result 2023 
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts