Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर : असम राइफल्स के जवान ने अपने साथी सैनिकों पर की फायरिंग, 6 घायल; खुद को भी मारी गोली

मणिपुर : असम राइफल्स के जवान ने अपने साथी सैनिकों पर की फायरिंग, 6 घायल; खुद को भी मारी गोली
इम्फाल। मणिपुर में असम राइफल्स (AR) के एक सैनिक ने बुधवार को अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मणिपुर पुलिस ने बताया कि, चंदेल जिले में एक जवान ने अपने 6 साथियों पर फायरिंग की, सभी घायलों को चुराचांदपुर के अस्पताल में ले भर्ती कराया गया है। इस घटना का मणिपुर में हो रही सांप्रदायिक हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। यह घटना दक्षिण मणिपुर में एआर बटालियन परिसर में हुई।

कुकी समुदाय से था मृतक सैनिक

मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है,"दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के जरिए गोलीबारी की घटना हुई है। असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें छह घायल हो गए (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं)। जिसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।" उन्होंने आगे बताया कि, सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक सैनिक कुकी समुदाय से था। इस पूरी वारदात का मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष या हिंसा से संबंध नहीं है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

छुट्टी बिताकर लौटा था ड्यूटी पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग करने वाला जवान चुराचांदपुर का रहने वाला था और हाल ही में छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब उसकी तैनाती थी। असम राइफल्स की सभी बटालियनों में सभी वर्गों के लोग होते हैं। जिसमें मणिपुर के विभिन्न समुदायों के लोग भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मोरेह में कुकी विद्रोहियों ने की पुलिस कमांडो की हत्या, एक अन्य गंभीर घायल ये भी पढ़ें- Manipur Violence : फिर भड़की हिंसा की आग… 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, 11 घायल, गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts