PlayBreaking News

स्कूल के टिफिन में बीफ!हिंदू छात्रों पर खाने का दबाव, जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश, आरोपी छात्र की मां गिरफ्तार

गोलपाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में टिफिन के दौरान हुई एक घटना ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। कुछ छात्रों पर सहपाठियों को गोमांस खाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई, अभिभावकों का विरोध और प्रशासन की नई गाइडलाइंस चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
Follow on Google News
हिंदू छात्रों पर खाने का दबाव, जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश, आरोपी छात्र की मां गिरफ्तार
फाइल फोटो

गुवाहाटी। असम के गोलपाड़ा जिले में एक स्कूल से जुड़ा मामला, आरोप है कि स्कूल में टिफिन ब्रेक के दौरान कुछ छात्रों ने अपने साथ लाया गया गोमांस अन्य छात्रों को खाने के लिए देने की कोशिश की। घटना की जानकारी घर पहुंचने के बाद परिजनों को मिली, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए स्कूलों में छात्रों के टिफिन को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

टिफिन ब्रेक के दौरान सामने आया मामला

घटना गोलपाड़ा जिले के कृष्णई क्षेत्र स्थित हाबराघाट हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। नौवीं कक्षा के कुछ छात्र अपने टिफिन में गोमांस लेकर स्कूल पहुंचे थे। टिफिन ब्रेक के दौरान उन्होंने भोजन किया और इसी दौरान दो अन्य सहपाठियों को भी वह भोजन खाने के लिए कहा। आरोप है कि छात्रों पर भोजन खाने का दबाव भी बनाया गया। छात्रों ने इसे खाने से इनकार कर दिया।

घर पहुंचने के बाद परिजनों को मिली जानकारी

घटना के बाद छात्रों ने स्कूल में अपने शिक्षकों को पूरी बात बताई। बाद में जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिवार के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। अगले दिन बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और मामले में स्पष्ट जवाब मांगा। लोगों ने स्कूल प्रशासन से यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति आखिर स्कूल परिसर में कैसे बनी।

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak : दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- श्वेत पत्र जारी किया जाए

स्कूल प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन भी चर्चा में आ गया। कुछ अभिभावकों का आरोप है कि शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों को बुलाकर समझाइश दी गई थी। उनसे लिखित रूप में यह भी लिया गया कि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति दोबारा नहीं बनेगी। स्कूल प्रशासन का कहना है कि इसे छात्रों की गलती मानते हुए पहले स्तर पर समझाने का प्रयास किया गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच, एक महिला गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के बाद कृष्णई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान एक छात्र की मां को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं नाबालिग छात्र को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Assam Cabinet Expansion : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टीम में 12 मंत्री शामिल, अब कुल 17 मंत्री

जिला प्रशासन ने जारी किए नए निर्देश

घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाई। जिला आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए प्रशासन ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। नए निर्देशों के अनुसार छात्र अब टिफिन में मांस या मछली लेकर स्कूल नहीं आएंगे। स्कूलों में केवल शाकाहारी भोजन लाने की सलाह दी गई है, जबकि अंडे को अलग श्रेणी में रखते हुए अनुमति दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts