
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 6 दिन पूर्व एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू की। बुधवार दोपहर इलाके में छानबीन करने के दौरान पुलिस को एक संदेही व्यक्ति की जानकारी लगी, जो कि मृतक के घर हमेशा आता जाता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का आरोपी से अवैध संबंध थआ, जिसके चलते यह पूरी घटना हुई है।
आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस द्वारा जब संदेही को हिरासत में लिया गया तब उसने गुनाह को कबूल करते हुए खुद बता दिया कि हत्या के बाद उसने (आरोपी) शव को कहां छिपा रखा है। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
क्या है मामला ?
थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतक जावेद की पत्नी का आरोपी सद्दाम हुसैन से अवैध संबंध थे। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक की पत्नी द्वारा ही अपने पति जावेद की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी के बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी, जहां एक दिन पूर्व ही इलाके में रहने वाले कुचेरा वासियों द्वारा यह बताया गया कि आरोपी सद्दाम का जावेद की पत्नी से अवैध संबंध है और उसका घर पर आना जाना था। जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम को जब हिरासत में लिया तो उसने स्वयं ही इस बात को कबूल लिया कि उसने जावेद को मारकर इलाके में फेंक दिया है। जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।
#इंदौर : अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, पत्नी ने ही करवाई थी पति की गुमशुदगी की #रिपोर्ट। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद बताया कि हत्या के बाद उसने शव को कहां फेंका है।@MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE#Indore #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/ViBnL839kZ
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 27, 2023