जबलपुरमध्य प्रदेश

अनूपपुर : पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद ने फांसी लगाकर दे दी जान

अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर जनलेवा हमला किया। इसके बाद खुद ने फांसी पर झूलकर अपनी जान दे दी। जबकि, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के दूधमनिया टोला निवासी रामप्रसाद सिंह गोड़ अपनी पत्नी इंद्रवती के साथ कोतमा थाना क्षेत्र के लहसुई में रहता था। वह यहां पर मजदूरी करता था। बुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें इंद्रवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी की हालत देखकर रामप्रसाद ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इंद्रवती को अनूपपुर जिला उस्पताल ले जाया गया। जहां हालात ज्यादा खराब होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल इंद्रवती जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। इसलिए महिला का बयान नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रामप्रसाद के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन : पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर अपने पेट में घोंपा चाकू; जमीन को लेकर चल रहा विवाद

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button