जबलपुरमध्य प्रदेश

MP में फिर बाघ की मौत : जंगल में मिला टाइगर का शव… शिकार की आशंका! जांच में जुटा वन विभाग

शहडोल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बाघ (Tiger) की मौत का मामला सामने आया है। शहडोल जिले में वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के घोरसा बीट में बुधवार को एक बाघिन का शव मिला है। बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकरी लगते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

शिकार की आशंका, लेकिन सबूत नहीं मिले

जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोदावल रेंज घोरसा बीट में बाघिन की मौत हुई है। देर शाम तक बाघिन की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाघ की मौत किन कारणों से हुई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, शिकार की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन घटना स्थल पर ऐसे को सबूत नहीं मिले हैं जिससे शिकार की पुष्टि हो सके। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

शव पुराना होने से सड़ने लगा था

वन विभाग के मुताबिक, बाघिन की उम्र 8 वर्ष है और उसके शरीर के सभी अंग सही सलामत हैं, लेकिन शरीर में सड़न हो गई थी और शरीर फूल गया था। इसके कारण बदबू भी आने लगी थी। बुधवार सुबह जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में भी जुटे थे। जहां बाघिन का शव मिला है, वह क्षेत्र संजय गांधी टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि बाघिन का शव 3-4 दिन पुराना है।

ये भी पढ़ें: MP में ही सेफ नहीं Tiger! करंट की चपेट में आने से फिर हुई बाघ की मौत; वन विभाग ने कर दिया अंतिम संस्कार

सिवनी जिले में करंट से बाघ की मौत

इससे पहले सिवनी जिले में दक्षिण वन मंडल के रुखड़ वन परिक्षेत्र में एक बाघ का शव मिला है। वन विभाग अमले को गस्त के दौरान मृत बाघ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। वहीं अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराया और आनन-फानन में बाघ का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP में बाघ को फांसी! जंगल में पेड़ पर लटका मिला टाइगर का शव, जानें पूरा मामला

बाघ और हायना की करंट से हुई थी मौत

प्रदेश में लगातार बाघों का शिकार हो रहा है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से एक बाघ और हायना की मौत हुई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ रेंज अंतर्गत आने वाले बसुधा बीट के कक्ष 521 में एक नर बाघ और एक हायना की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया गया कि जंगल में शिकारियों ने सुअर या अन्य जानवरों को मारने के लिए तार बिछाकर करंट की सप्लाई थी। इसकी चपेट में बाघ और हायना आ गए और दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: MP में फिर हुई बाघ की मौत, नदी किनारे मिला शव; जानें क्या है वजह

जंगल में पेड़ पर लटका मिला था बाघ का शव

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दिनों बाघ की मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। उत्तर वन मंडल के देवेंद्र नगर रेंज के विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका मिला था। बाघ के गले में तार का फंदा लगा और वह पेड़ से फंसा हुआ था। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि, वन विभाग ने शिकार किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button